A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को कार्टून किरदार से किया कंपेयर, कहां- मेरे वाले ने अच्छा किया

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को कार्टून किरदार से किया कंपेयर, कहां- मेरे वाले ने अच्छा किया

दीपिका पादुकोनण ने रणवीर सिंह के IIFA 2019 के लुक को कार्टून किरदार से कंपेयर किया है।

Ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ranveer singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के लिए प्यार दिखाने या तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ते हैं।  ऐसा ही कुछ IIFA 2019 में हुआ। जहां रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की खूब तारीफ की। जिसके बाद दीपिका की आंखे भर आईं थी। अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को एक कार्टून केरेक्टर से कंपेयर किया है।

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह को कार्टून केरेक्टर agnes gru से कंपेयर किया है। फोटो में एक तरफ रणवीर सिंह अपनी IIFA 2019 के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ agnes gru की फोटो है। दोनों की चोटी को कंपेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- मेरा वाला बेहतर है।

Image Source : INSTAGRAMDeepika padukone instagram story

इसके साथ ही दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट किए हैं। रणवीर को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है तो वहीं दीपिका पादुकोण को चेन्नई एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंदन से फिल्म '83' की शूटिंग खत्म करके वापिस आए हैं। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक है।

Latest Bollywood News