A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण शामिल

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण शामिल

बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स मैगजीन की मंगलवार को जारी सूची में दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वें नंबर पर हैं। दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बताया गया। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं।

हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही. हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली. उनकी आने वाली फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है.

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 33 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है।

Latest Bollywood News