A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विन डिजल के साथ दीपिका ने लगाए लुंगी डांस पर ठुमके

विन डिजल के साथ दीपिका ने लगाए लुंगी डांस पर ठुमके

विन डिजल अपनी फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का प्रमोशन करने के लिए दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं। उनकी इस फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता विन डिजल अपनी फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का प्रमोशन करने के लिए दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं। उनकी इस फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके साथ ही वह विन डिजल की इस यात्रा को भी यादगार बनाने में जुटी हुई हैं।

इसे भी पढ़े:- 

गुरुवार की रात मुंबई में फिल्म के प्रीमियर और प्रमोशन का आयोजन किया गया था। इस दौरान विन डिजल के साथ दीपिका का एक खास अंदाज फैंस को देखने के लिए मिला। उन्होंने इस मौके पर अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने 'लुंगी डांस' पर खूब ठुमके लगाए। खूबसूरत गोल्डन ड्रेस पहन पर लुंगी पहनकर काला चश्मा लगाए जब दीपिका ने इस गाने पर थिरकना शुरु किया तो उनके फैंस भी उनके साथ झूम उठे। दीपिका के साथ विन डिजल भी लुंगी पहने हुए दिखे।

बता दें कि कुछ वक्त पहले दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह एक समय आया भी आया था उनकी जिंदगी में जब वह डिप्रेश्न में जा चुकी थीं। लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दीपिका का यह अंदाज शायद सभी के लिए काफी अनोखा था, क्योंकि इससे पहले उन्हें कभी इतना बिंदास और बेबाक नहीं देखा गया है।

'एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' 2002 में आई फिल्म 'एक्स एक्स एक्स' की तीसरी सीरीज है। इस फिल्म से दीपिका अपनी हॉलीवुड पारी की शुरुआत कर रही हैं।

Latest Bollywood News