A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रिटिश पत्रिका के कवर पर नजर आईं दीपिका पादुकोण

ब्रिटिश पत्रिका के कवर पर नजर आईं दीपिका पादुकोण

 बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लंदन की एक पत्रिका 'ईस्टर्न स्टैंडर्ड' के नए अंक के कवर पर नजर आईं। पत्रिका के कवर पर अभिनेत्री बेहद दिलकश नजर आ रही हैं।

<p>दीपिका पादुकोण</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लंदन की एक पत्रिका 'ईस्टर्न स्टैंडर्ड' के नए अंक के कवर पर नजर आईं। पत्रिका के कवर पर अभिनेत्री बेहद दिलकश नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' के साथ इस साल की धमाकेदार शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि शानदार अभिनय के लिए तारीफें भी बटोरी।

इस साल टाइम्स की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का खिताब अपने नाम कर दीपिका सबको गर्व महसूस करवा चुकी हैं। अभिनेत्री ने कान्स फिल्मोत्सव 2018 में अपनी शानदार उपस्थिति के साथ भी हर किसी का दिल जीत लिया था।

Latest Bollywood News