Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Highlights: दीपिका-रणवीर का ऐसा था लुक, ऋतिक रोशन-रेखा सहित कई सितारे पहुंचे
Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Highlights: दीपिका-रणवीर का ऐसा था लुक, ऋतिक रोशन-रेखा सहित कई सितारे पहुंचे
Swati Pandey
Published : Dec 01, 2018 04:34 pm IST, Updated : Dec 01, 2018 11:58 pm IST
Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Live Updates: बंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 1 दिसंबर को बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए मुंबई में एक और रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं।
Deepika Padukone Ranveer Singh Reception
Deepika Padukone Ranveer Singh Reception: बंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 1 दिसंबर को बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए मुंबई में एक और रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। यह पार्टी मुंबई के द ग्रैंड हयात में रात 9 बजे शुरू होगी। आज रात बॉलीवुड के तमाम सितारे एक छत के नीचे नजर आएंगे। बंगलुरु में दोनों ने 21 नवंबर को रिसेप्शन दिया था, जिसमें खेल, टॉलीवुड, बिजनेस इंडस्ट्री के लोग आए थे। उसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में एक और रिसेप्शन पार्टी हुई थी, जो खासकर मीडिया के लिए रखा गया था। अब 1 दिसंबर को वो बॉलीवुड के लिए पार्टी होस्ट करेंगे।
11.23: अनिल कपूर, फराह खान, रानी मुखर्जी, सिमी ग्रेवाल भी पहुंचीं।
Anil Kapoor, Farah Khan
Rani Mukerji
Simi Garewal
11.19:संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त, रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी के साथ, आफताब शिवदासानी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
Manyata Dutt, Sanjay Dutt
Raveena Tandon with Anil Thadani
Aftab Shivdasani with wife
11.05: जीतेंद्र, तुषार कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विद्या बालन, श्रेयस तलपड़े अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
Jeetendra, Tusshar Kapoor
Siddharth Roy Kapur, Vidya Balan
Shreyas Talpade with wife
11.00: सारा अली खान, ईशान खट्टर, अदिती राव हैदरी, पुलकित सम्राट, राधिका आप्टे अपने पति के साथ पहुंचीं।
Ishaan Khattar
Sara Ali Khan
Aditi Rao Hydari
Pulkit Samrat
Radhika Apte with her husband
10.49: हेमा मालिनी अपने दामाद भरत तखतानी के साथ, जिम सरभ और अली फजल भी पहुंचे।
Hema Malini with her son in law Bharat Takhtani
Ali Fazal
Jim Sarabh
10.40: सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ पहुंचे। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी साथ आए।
10.31: माधवन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। निमरत कौर भी पहुंचीं।
Nimrat Kaur
10.20: रेखा, मनीष पॉल पार्टी में पहुंच चुके हैं।
Rekha
Manish Paul
10:20: विधू विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ, कपिल देव अपनी पत्नी के साथ, विक्की कौशल, मकेश भट्ट भी पहुंचे।
Vicky Kaushal
Vidhu Vinod Chopra with wife
Kapil Dev with wife
Mukesh Bhatt
9:58: प्रसून जोशी, अब्बास-मस्तान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी पहुंचे।
Abbas–Mustan
Prasoon Joshi with wife
Rakeysh Omprakash Mehra with wife
9:55: कल्कि कोचलिन रिसेप्शन में पहुंचीं।
9:37: जावेद अख्तर और शबाना आज़मी पहुंचे।
Shabana Azmi and Javed Akhat for DeepVeer reception
9:18: रिसेप्शन से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दीपिका और रणवीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। तीसरे रिसेप्शन के लिए दीपिका ने रेड गाउन चुना तो वहीं रणवीर ब्लैक सूट में नजर आए।
7.26: जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रिसेप्शन के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं।
Jacqueline Fernandez Instagram Story
6:50 PM: दीपिका और रणवीर के तीसरे रिसेप्शन के वेन्यू की तस्वीरें सामने आ आई हैं। वेन्यू को लाल गुलाबों से सजाया गया है।
6:40 PM: रिसेप्शन से पहले दीपिका की हाथ में मेहंदी लगाते हुए पुरानी फोटो वायरल हो रही है।
5.50 PM: जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि वह दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
5.35 PM: You & I मैगजीन के कवर पेज पर दीपिका का ब्राइडल फोटो हुआ वायरल।
खुद फोन कर सिलेब्रिटीज को इन्वाइट कर रहे रणवीर-दीपिका:दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी रिसेप्शन की तैयारियों में चाहे कितने भी बिजी हों, लेकिन वह सिलेब्रिटीज को खुद कॉल कर के अपने रिसेप्शन में बुला रहे। सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर दोनों की तारीफ की है।
सॉन्ग प्लेलिस्ट: रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज के रिसेप्शन पार्टी की प्लेलिस्ट रणवीर ने खुद तैयार की है।
फोन पर बैन नहीं: लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक आज की रिसेप्शन पार्टी में मेहमानों के फोन पर बैन नहीं होगा।
रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड: दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड बहुत पहले ही सिलेब्रिटीज को भेजा जा चुका है। मनीषा कोइराला ने अपने ट्विटक हैंडल पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी।
ड्रेस कोड: अपने पहले दोनों रिसेप्शन में रणवीर और दीपिका ऑफ वाइट और गोल्डन आउटफिट में नजर आए थे। इस रिसेप्शन पार्टी की थीम ब्लैक टाई है।
कटरीना को भी भेजा गया निमंत्रण: 'कॉफी विद करण 6' में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि क्या वह अपनी शादी में कटरीना कैफ को इन्वाइट करेंगी तो दीपिका ने बिना समय गवाए कहा था- नहीं, लेकिन खबरों के मुताबिक कटरीना को रिसेप्शन का इन्वाइट भेजा गया है और रणवीर ने उन्हें मैसेज भी किया है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना को चार दिन पहले इन्विटेशन भेजा गया है और वह इवेंट में आने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने सलमान खान से इस बारे में बातचीत की है और अगर सब सही रहा तो वह पार्टी में सलमान और 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ आएंगी।
रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धी विनायक के दर्शन: शुक्रवार को रणवीर और दीपिका अपने-अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धीविनायक के दर्शन करने गए थे। वहां दोनों सब्यसाची की आउटफिट में नजर आए।
कब हुई थी शादी: रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी में दोनों परिवार के कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। 14 नवंबर को उन्होंने कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।