मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी चर्चित आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी हैं।
तीस वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीट किया कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऐतिहासिक मराठा साम्राज्य के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में बाजीराव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण ने उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़े:- ‘मुगले-ए-आजम’ के गीत की याद दिलाता है ‘बाजीराव’ का नया गाना
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं उन्होंने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई हैं।
रणवीर, दीपिका और प्रियंका इससे पहले 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में भी साथ काम कर चुके हैं।
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ संजय लीला भंसाली के लिए एक सपने के पूरे होने जैसा है। वह काफी समय पहले से इस फिल्म को बनाने चाहते थे और खबरों के अनुसार वह बाजीराव के किरदार में सलमान खान और मस्तानी की भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे। लेकिन फिर बाद में यह किरदार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दे दिए गए।
फिल्म क्रिसमस के मौके पर 18 दिसंबर को सिनेमाघरों प्रदर्शित की जाएगी और खास बात यह है कि उसी दिन सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले’ भी रिलीज की जा रही है।
अगली स्लाइड में देखिए 'बाजीराव मस्तानी' का दमदार ट्रेलर:-
Latest Bollywood News