दीपिका पादुकोण को नहीं मिला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने मांगी माफी
हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को 'राज़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस रेस में 'पद्मावत' के लिए दीपिका पादुकोण भी थीं, लेकिन वह आलिया से हार गईं।

'पद्मावत' के बाद दीपिका किसी फिल्म में नज़र नहीं आईं। हालांकि अब उन्होंने मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया। फिल्म में वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में नज़र आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेस्सी भी हैं।