नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'XXX: The Return of Xander Cage' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विन डिजेल के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। विन ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।इसे भी पढ़े:- VIDEO: मस्तानी को सताई फिगर की चिंता, 'ट्रिपल एक्स' के लिए बहा रहीं पसीनाफिल्म में विन डिजेल xander Cage के किरदार में नजर आएंगे और दीपिका सेरीना की भूमिका निभाती हुई दिखेंगी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विन ने इसके साथ कैप्शन लिखा, "Xander और सेरीना की फिल्म का पहला दिन, 17 मिलियन फैन्स के प्यार के लिए उनकी धन्यवाद।"दीपिका इस फिल्म से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दीपिका के फैंस उन्हें विन के साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।