A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण 'महाभारत' में निभाएंगी द्रोपदी का किरदार, बुक हो गई 2021 की दिवाली

दीपिका पादुकोण 'महाभारत' में निभाएंगी द्रोपदी का किरदार, बुक हो गई 2021 की दिवाली

दीपिका पादुकोण फिल्म 'महाभारत' में द्रोपदी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जो अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' से प्रोड्यूसर बनी हैं। जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'महाभारत' के लिए मधु मंतेना के साथ कोलेबरेट किया है। वह इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूस भी करेंगी। इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी की जा रही है। पहला भाग दिवाली 2021 पर रिलीज किया जाएगा। दीपिका फिल्म में 'द्रोपदी' का किरदार निभाती नजर आएंगी।

दीपिका अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया- मैं द्रोपदी का किरदार पाकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे विश्वास है, यह जिंदगीभर का किरदार है। जबकि 'महाभारत' अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, लेकिन जीवन के कई सबक 'महाभारत' से भी मिलते हैं लेकिन ज्यादातर इसके पुरुषों से। इसे नए तरीके और नजरिए से बताना दिलचस्प के साथ बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी होगा। 

ज्वाइंट प्रोड्यूसर ने कहा- हम सभी अपने जीवन में महाभारत जानते हैं लेकिन इस फिल्म की खासियत है इसे द्रोपदी के नजरिए से दिखाया जाएगा, जो हमारे देश के सांस्कृतिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण नायिकाओं में से एक है। दीपिका भारत की इस समय सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं जो इसे आगे लेकर जा सकती हैं। अगर दीपिका इस फिल्म में नहीं होतीं तो हम यह फिल्म इतने पड़े स्केल पर नहीं बनाते।

दूसरे प्रोजेक्ट की बात करें ते दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके साथ ही दीपिका रणवीर के साथ फिल्म '83' में रोमी देव रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News