A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने प्रभास को इस अंदाज में विश किया बर्थडे, दोनों एक फिल्म में साथ आने वाले हैं नजर

दीपिका पादुकोण ने प्रभास को इस अंदाज में विश किया बर्थडे, दोनों एक फिल्म में साथ आने वाले हैं नजर

दीपिका और प्रभास एक साथ नाग अश्विन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

deepika padukone, prabhas- India TV Hindi
Image Source : @DEEPIKAPADUKONE, @PRABHAS दीपिका पादुकोण ने प्रभास को विश किया बर्थडे

बाहुबली प्रभास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी प्रभास को जन्मदिन की बधाई दी है। दीपिका पादुकोण जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं। ऐसे में, अपने सह-अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 

अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा ,"हैप्पी बर्थडे सबसे प्यारे प्रभास, आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं। उम्मीद है आपका साल अच्छा होगा।''

Image Source : @deepikapadukoneदीपिका ने प्रभास को इस अंदाज में विश किया बर्थडे

जब से इस बहुभाषी फिल्म की घोषणा हुई है, प्रशंसक यह अनुमान लगाने में व्यस्त हैं कि आखिर यह फिल्म कैसी होगी। हमारे देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ देखना, निश्चित रूप से दर्शकों और उनके प्रशंसकों के लिए यादगार और मनोरंजक अनुभव होगा।

Beats Of Radhe Shyam: प्रभास के जन्मदिन पर 'राधे श्याम' से फैंस के लिए सौगात

Latest Bollywood News