A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मुगले-ए-आजम’ के गीत की याद दिलाता है ‘बाजीराव’ का नया गाना

‘मुगले-ए-आजम’ के गीत की याद दिलाता है ‘बाजीराव’ का नया गाना

नई दिल्ली: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला गाना “दीवानी मस्तानी” रिलीज किया जा चुका है। निर्देशक संजय लीला भंसाली उनकी फिल्मों के भव्य सेट के लिए

दीपिका ‘मस्तानी’ ने...- India TV Hindi
दीपिका ‘मस्तानी’ ने दिलाई ‘अनारकली’ की याद

नई दिल्ली: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला गाना “दीवानी मस्तानी” रिलीज किया जा चुका है। निर्देशक संजय लीला भंसाली उनकी फिल्मों के भव्य सेट के लिए काफी मशहूर हैं और इस गाने को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसमें सेट से लेकर दीपिका के लुक पर भी काफी मेहनत की गई है।

गाने में दीपिका, रणवीर को अपनी अदाओं से रिझाते हुए नजर आ रही हैं,  साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी बैठी हुई दिख रही हैं। दीपिका ने यहां गोल्डन रंग की पोशाक के साथ गोल्डन ज्वैलरी भी पहनी हुई है, खासकर उनकी नथ जो उन पर काफी जच रही है उनका यह नया लुक काबिले तारिफ है और हर बार की तरह इस बार भी उनके डांस ने तो लोगों का दिल जीत ही लिया है। लेकिन इस रोमांटिक गानें के अंत में कुछ जगहों पर फिल्म ‘मुगले-ए-आजम’ के गाने “जब प्यार किया तो डरना क्या” की याद आती है।

इसे भी पढ़े:- Revealed: देखे 'बाजीराव मस्तानी' की दीपिका का शाही अंदाज़

दीपिका के इस नए गाने में श्रेया घोषाल ने आवाज दी है और इसे लिखा है सिद्धार्थ गरिमा, नासिर फराज और गणेश चंदनशिव ने। इस गाने को खुद दीपिका ने ट्वीट कर रिलीज किया है। उन्होंने गानें के बोल “दीवानी मस्तानी हो गई” लिखते हुए इसे ट्वीट किया है।

गानें का लुक शनिवार को ही रिलीज कर दिया गया था।

फिल्म बाजीराव मस्तानी एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदरा निभा रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी वह रणवीर की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में दिखेंगी। वहीं दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखें 'मस्तानी' दीपिका का नया गाना:-

Latest Bollywood News