1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भक्ति संगीत भीड़ में खो गया है : उदित नारायण

भक्ति संगीत भीड़ में खो गया है : उदित नारायण

धार्मिक रियलिटी शो 'ओम शांति ओम' में नजर आने जा रहे गायक उदित नारायण का कहना है कि भक्ति संगीत ने लोगों के मन में अपनी उपस्थिति खो दी है।

udit narayan- India TV Hindi
udit narayan

मुंबई: धार्मिक रियलिटी शो 'ओम शांति ओम' में नजर आने जा रहे गायक उदित नारायण का कहना है कि भक्ति संगीत ने लोगों के मन में अपनी उपस्थिति खो दी है। शो में मेहमान बनकर आ रहे लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने कहा, " 'ओम शांति ओम' एक ऐसा मंच है, जो संगीत का सार पकड़ता है और भक्ति और आध्यात्मिक संगीत ला रहा है। यह शो भारतीय संस्कृति के लिए एक वरदान है क्योंकि भक्ति संगीत भीड़ में खो गए हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से भक्ति संगीत पसंद करता हूं और ये बच्चे भक्ति संगीत वापस लाने के लिए सभी गायकों और संगीतकारों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस शो का हिस्सा बना और प्रतियोगियों और निर्णायकों के साथ मजेदार वक्त बिताया।"

'ओम शांति ओम' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर हो रहा है।

Latest Bollywood News