मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता ईशान खट्टर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘धड़क’ को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। पिछले दिनों जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी और ईशान भी इस अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर के परिवार वालों के साथ रेखा और माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।
गौरतलब है कि ‘धड़क’ वर्ष 2016 में आई रिलीज हुई सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिन्दी रीमेक है। बता दें कि जहां एक ओर जाह्नवी इस फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ईशान इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। ‘धड़क’ की स्क्रीनिंग में जाह्नवी के पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर दोनों शामिल हुए।