चेन्नई: अभिनेता धनुष ने गुरुवार को अपनी सासू मां लता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपनी अच्छी मित्र बताया। धनुष ने ट्वीट किया, "मैं अपनी अच्छी दोस्त को बधाई देता हूं, जिसके आनन्दित और सकारात्मक व्यवहार का मैं वास्वत में कायल हूं। जन्मदिन मुबारक हो लता रजनीकांत मां।"
धनुष की शादी रजनीकांत और लता की बेटी ऐश्वर्या से हुई है। रजनीकांत और लता की दूसरी बेटी सौंदर्या ने भी ट्विटर पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी।
सौंदर्या ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक, मेरी सबसे अच्छी मित्र, मार्गदर्शक, शिक्षक और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मां। मैं आपको प्यार करती हूं।"
पूर्व गायिका और कारोबारी लता और रजनीकांत की शादी को 36 साल हो चुके हैं।
Latest Bollywood News