A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब होगा धनुष की 'मारी 2' पर काम शुरु

जानिए कब होगा धनुष की 'मारी 2' पर काम शुरु

धनुष इन दिनों अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘मारी 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह पिछले साल आई फिल्म ‘मारी’ का सीक्वल है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता रोबो शंकर और विनोद...

dhanush- India TV Hindi
dhanush

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘मारी 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह पिछले साल आई फिल्म ‘मारी’ का सीक्वल है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता रोबो शंकर और विनोद फिल्म के सीक्वल के साथ वापसी करेंगे। वर्तमान में इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। 'मारी 2' की शूटिग अगले साल से शुरु की जाएगी।

इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन द्वारा किया जाएगा। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "अभी यह निश्चित नहीं है कि पहली फिल्म की पूरी टीम ही सीक्वल में काम करेगी या नहीं। हालांकि, रोबो शंकर और विनोद अपनी मूल भूमिका दोहराएंगे। बाकी के कलाकारों का चयन कुछ सप्ताह में होने की उम्मीद है।"

2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘मारी’ में अभिनेत्री काजल अग्रवाल मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। इसके सीक्वल में भी वह दिखेंगी या नहीं अभी इसकी भी पुष्टि होना भी बाकी है। 'मारी' में धनुष धोती पहने और मूंछों के साथ दिखाई दिए थे। यह फिल्म धनुष के वुंडरबार फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी।

Latest Bollywood News