A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'प्रतिज्ञा' को पूरे हुए 45 साल, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'प्रतिज्ञा' को पूरे हुए 45 साल, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म प्रतिज्ञा को 45 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की हैं।

pratiggya- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB OF YOUTUBE प्रतिज्ञा

धर्मेद्र की 1975 में रिलीज हुई फिल्म प्रतिज्ञा को रिलीज हुए 45 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 45 साल पूरे होने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उठ नींद से मिर्जिया जाग गा गाने की है। इस गाने में धर्मेंद्र और  हेमा मालिनी डांस करते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'मिर्जा, मर्द आशिक, जिसका नाम साहिबा से पहले लिया जाता है। वरना हीर रांझा, लैला मजनू, तर्तीब कुछ यूं हो जाती है।' इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है। ईशा देओल ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- लव यू बोथ।

धर्मेंद्र ने फिल्म के एक डायलॉग की वीडियो शेयर की है। जिसमें धर्मेंद्र पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं और हेमा मालिनी से बात कर रहे हैं।

प्रतिज्ञा को दुलाल गुहा ने डायरेक्टर किया था। धर्मेंद्र और बीएस देओल ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ जगदीप, जॉनी वॉकर, मेहर मित्तल और अजीत अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News