1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: आंधी में गिरे पेड़ को धर्मेंद्र ने फार्महाउस में यूं संभाला, शेयर किया नया वीडियो

Watch: आंधी में गिरे पेड़ को धर्मेंद्र ने फार्महाउस में यूं संभाला, शेयर किया नया वीडियो

 धर्मेद्र कोरोनावायरस महामारी से देशव्यापी बंद के बीच लोनावला के पास अपने फार्म में समय बिता रहे हैं। 

dharmendra - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @AAPKADHARAM धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस से एक नया वीडियो शेयर किया है

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। सभी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (84) अपने फार्महाउस में प्रकृति की खूबसूरती और मिट्टी की सोंधी खुशबू का आनंद ले रहे हैं। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि आंधी में गिरे एक पेड़ को उन्होंने कैसे संभाला।

धर्मेंद्र वीडियो में कह रहे हैं, 'ये बैंबू (बांस का पेड़) बहुत ऊंचा था, ये गिर गया.. इसे उठाकर लाए हैं और यहां लगा दिया। अच्छ लग रहा है ना.. खुश रहो.. लव यू।' एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'आदत हो चली है.. आप सब मेरी.. कुछ भी ट्वीट कर देता हूं। बूढ़ा बैंबू, ये आंधी में गिर गया था, जैसे तैसे संभाल लिया इसे.. लव।' 

इससे पहले धर्मेंद्र ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि उनके फार्महाउस पर गाय ने प्यारा सा बछड़ा दिया है। दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें देखकर वो बेहद खुश हैं।

बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र कोरोनावायरस महामारी से देशव्यापी बंद के बीच लोनावला के पास अपने फार्म में समय बिता रहे हैं। जुताई से लेकर फल तोड़ने तक, धर्मेद्र यह सब आजमा रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ खेत में अपने व्यस्त दिनों की झलक भी लगातार शेयर कर रहे हैं।

Latest Bollywood News