1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेद्र ने 'पल पल..' के लिए करण और सहर को दी बधाई

धर्मेद्र ने 'पल पल..' के लिए करण और सहर को दी बधाई

यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

<p>धर्मेद्र ने 'पल पल..' के...- India TV Hindi
धर्मेद्र ने 'पल पल..' के लिए करण और सहर को दी बधाई

मुंबई: मशहूर अभिनेता धर्मेद्र ने अपने पोते करण देओल और सहर बंबा को उनकी पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' के लिए शुभकामनाएं दी है। धर्मेद्र ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिनमें वह इन दो नवागंतुकों को लाइफ लेसंस देते नजर आ रहे हैं।

धर्मेद्र ने कहा, "करण और सहर को 'पल पल दिल के पास' के लिए दुआएं..नेक दिल हैं आप। आप सबको धरम (दादा) का जी जान से प्यार कुछ आपके लिए बड़े प्यार से। शायद अच्छा लगे आपको।"

हिमाचल प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक लव स्टोरी है जिसे इन दो नवागंतुकों पर फिल्माया गया है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video