A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब दिलीप कुमार ने पंजाबी में दी थी स्पीच, धर्मेद्र ने शेयर किया वीडियो

जब दिलीप कुमार ने पंजाबी में दी थी स्पीच, धर्मेद्र ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो शेयर की है जिसमें दिलीप कुमार पंजाबी में स्पीच देते नजर आ रहे हैं।

dharmendra and dilip kumar- India TV Hindi
Image Source : TWITTER धर्मेंद्र और दिलीप कुमार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की एक पुरानी वीडियो शेयर की है जिसमं एक्टर पंजाबी में स्पीच देते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये प्यारे भाई मेरे। उर्दू बोलें, इंग्लिश बोंले... हिंदी पंजाबी बोलें... रुह में उतर जाते हैं। जजबात भरे बोल इनके। यह वीडियो 1998 की है। जब दिलीप कुमार 75 साल के थे।

वीडियो में दिलीप कुमार भाषाओं और लाइफस्टाइल में समानता पर बात करते नजर आ रहे हैं। वह मजेदार तरीके से बताते हैं कि 75 साल की उम्र में भी उनकी अच्छी सेहत का क्या राज है।

कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- सेंसिटिव हूं... कभी कभी सोचता हूं....मैं बोरिंग हो चला हूं।

आपको बता दें धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों अनोखा मिलन में नजर आए थे। धर्मेंद्र ने एक रिएलिटी शो में बताया था कि मैं अपने शुरुआती दिनों में दिलीप कुमार साहब को देखता था। मुझे लगता है उनके जैसा इस फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं है।

Latest Bollywood News