1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये टीवी अक्टर हमेशा से एकता कपूर के शो में निभाना चाहता था रोमांटिक हिरो का किरदार

ये टीवी अक्टर हमेशा से एकता कपूर के शो में निभाना चाहता था रोमांटिक हिरो का किरदार

धीरज धूपर ने अपने शानदार अभिनय से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। पर्दे पर वह कई अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। लेकिन अब उनका कहना है कि हमेशा से ही एक रोमांटिक हीरो का किरदार निभाना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा है कि उनका हमेशा से सपना था कि एकता कपूर के किसी शो में रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाएं।

dheeraj dhoopar - India TV Hindi
dheeraj dhoopar

मुंबई: छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता धीरज धूपर ने अपने शानदार अभिनय से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। पर्दे पर वह कई अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। लेकिन अब उनका कहना है कि हमेशा से ही एक रोमांटिक हीरो का किरदार निभाना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा है कि उनका हमेशा से सपना था कि एकता कपूर के किसी शो में रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाएं। गौरतलब है कि फिलहाल धीरज एकता के शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रहे हैं।

धीरज पिछले एक साल से उनके इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। यह 'कुमकुम भाग्य' का स्पीन-ऑफ है। धीरज ने कहा, "'कुंडली भाग्य' मेरे लिए एक विशेष शो है और यह सपना सच होने जैसा है। यह मेरे अपने सपने की अभिव्यक्ति है।“

उन्होंने आगे कहा, “मेरा हमेशा से सपना था कि एकता कपूर के शो में रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाऊं और यह सच हुआ।" धीरज ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह शो प्रसारित हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। मैं जहां हूं बहुत खुश हूं। शो ने मुझे लोकप्रियता दी है, मैं अपने प्रशंसकों के लिए कुछ खास करने की योजना बना रहा हूं।"

Latest Bollywood News