A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: शो में एंट्री को लेकर ढिंचैक पूजा ने किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 11: शो में एंट्री को लेकर ढिंचैक पूजा ने किया बड़ा खुलासा

ढिंचैक पूजा ने अपनी बेसुरी और बिना सर-पैर के गानों से इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। लोग उन्हें पसंद करें या नहीं इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग बेशक उनके बारे में अच्छा बुरा जो भी सोचते हैं, लेकिन...

Dhinchak Pooja- India TV Hindi
Dhinchak Pooja

नई दिल्ली: ढिंचैक पूजा ने अपनी बेसुरी और बिना सर-पैर के गानों से इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। लोग उन्हें पसंद करें या नहीं इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग बेशक उनके बारे में अच्छा बुरा जो भी सोचते हैं, लेकिन उन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकता। पूजा अपने अजीब गानों से इतनी पहचान बना चुकी हैं कि, हाल ही में खबर आई थी कि वह अब वह सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाले शो 'बिग बॉस सीजन 11' में प्रतिभागी के तौर पर नजर आने वाली हैं। लेकिन अप ढिंचैक पूजा ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए इस बात से साफ इंकार कर दिया है कि वह शो का हिस्सा होंगी।

ढिंचैक पूजा का कहना है कि शो के लिए कोई ऑफर नहीं दिया गया और अगर अगर उन्हें इसके लिए प्रस्ताव मिलता भी तो वह शो में जाने का फैसला बहुत सोच समझकर करेंगी। बता दें कि ढिंचैक पूजा ने काफी कम वक्त में सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव रहने वाले लोग उनके सभी गानों से वाकिफ हैं।

ढिंचैक पूजा का गाना 'सेल्फी मैंने ले ली है', 'स्वैग वाली टोपी' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। (सुनील ग्रोवर ने दिया कपिल शर्मा को खास संदेश, क्या शो में करेंगे वापसी)

Latest Bollywood News