1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फ्रोजन एग के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने दिया बेटी को जन्म

फ्रोजन एग के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली: पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन 'फ्रोजन एग' के जरिए मां बनी है आपको बता दे कि 2014 में उनकी शादी हुई थी। डायना का कहना है कि शादी के बाद उन्होने मां बनने

diana hayden- India TV Hindi
diana hayden

नई दिल्ली: पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन 'फ्रोजन एग' के जरिए मां बनी है आपको बता दे कि 2014 में उनकी शादी हुई थी। डायना का कहना है कि शादी के बाद उन्होने मां बनने के बारे में नहीं सोचा था। जिसकी वजह उनकी वयस्तता भरी जिंदगी है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हेडन का कहना है कि अपने प्रोफेशनल लाइफ में वयस्त रहने के चलते उन्होंने मां बनने के बारे में सोच भी नहीं था। जिसके कारण उन्होंने शादी का फैसला भी लेट लिया, और मां बनने के लिए भी वह मानसिक रुप से तैयार नहीं थी।

फ्रोजन एग के जरिए बेटी को जन्म दिया
डायना हेडन ने फ्रोजन एग के जरिए बीते शानिवार एक बेटी को जन्म दिया है। 2005 में हेडन ने 'एग फ्रिज' के बारे में सुना था। जिसके बाद उन्होने डॉक्टर से सलाह लेकर यह फैसला लिया कि वह 'एग फ्रिज' के द्वारा मां बनेगी।

डॉक्टर नंदिता की गाइडेंस
डॉक्टर नंदिता की गाइडेंस में डायना ने 2007 और मार्च 2008 के बीच 16 बार एग फ्रीज कराए थे। डॉक्टर का कहना है कि हेडन नॉर्मल डिलिवरी नहीं कर सकती थी, जिसकी वजह उनकी एक बिमारी बताई जा रही है। एग फ्रीजिंग एक नई टेक्नोलॉजी है। फर्टिलिटी के केस में महिलाओं की उम्र बहुत मायने रखती है। एक उम्र के बाद प्रेग्नेंसी पॉसिबल नहीं हो पाती, इसलिए जो महिलाएं देर से मां बनने का फैसला करती हैं, वे अपने फ्रीज किए एग के जरिए बाद में मां बन सकती हैं। पू्र्व मिस वर्ल्ड हेडन ने भी एग फ्रिज से मां बनने के बारे में सोचा था। हेडन की बेटी का जन्म होने से वह बहुत खुश है और उनकी बेटी भी स्वस्थ है।

Latest Bollywood News