A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आकृति ने अपनी शादी के फुटेज से तैयार किया मैश अप, मिस मत करिए ये इमोशनल जर्नी

आकृति ने अपनी शादी के फुटेज से तैयार किया मैश अप, मिस मत करिए ये इमोशनल जर्नी

गायिका आकृति कक्कड़ ने अपने विवाह के फुटेज का प्रयोग कर पिता-बेटी के रिश्ते को सम्मानित करने के लिए 'दिलबरो', 'दिन शगना', 'मधानिया' का एक मैश अप रिलीज किया है। 

आकृति कक्कड़- India TV Hindi
आकृति कक्कड़

मुंबई: गायिका आकृति कक्कड़ ने अपने विवाह के फुटेज का प्रयोग कर पिता-बेटी के रिश्ते को सम्मानित करने के लिए 'दिलबरो', 'दिन शगना', 'मधानिया' का एक मैश अप रिलीज किया है। आकृति ने एक बयान में कहा, "'दिलबरो' इस वक्त का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना है इसलिए मैंने सोचा कि इसको अपने दो सबसे पसंदीदा पंजाबी फॉल्क गानों के साथ मिला लूं। इस वीडियो को विशेष रूप से अविश्वसनीय बनाने के लिए मैंने अपनी शादी के अनदेखे फुटेज का प्रयोग किया ताकि यह उन भावनाओं की प्रामाणिकता हो जो मैंने दो साल पहले अनुभव की थी।"

उन्होंने कहा, "हमारे परिवार और दोस्तों के पूरे समूह ने अपने उन खास पलों को हमारे मैश-अप वीडियो में साझा किया है। ऑडियो की बात करें तो हमने न्यूनतम आवाजों का उपयोग किया है और इसमें पूरे तरीके से गिटार, ढोलक, डफ, स्ट्रोक यंत्र और तालवाद्य का प्रयोग किया है।"

Latest Bollywood News