A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, लीलावती अस्पताल में हैं भर्ती

दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, लीलावती अस्पताल में हैं भर्ती

शनिवार की रात को अहसान और असलम खान अस्पताल में भर्ती कराया गया उस वक्त दोनों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था।

दिलीप कुमार- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/DILIP KUMAR दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान खान और असलम खान कोरोना वायरस के संक्रमित हैं, उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की रात को अहसान और असलम खान अस्पताल में भर्ती कराया गया उस वक्त दोनों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था।

88 और 90 साल के दोनों भाईयों का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक उम्रदराज होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। दोनों को बीपी और दिल से संबंधित बीमारियां भी हैं। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इनपुट- जोईता मित्रा सुवर्णा

Latest Bollywood News