A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूजर ने पूछा- हिंदू त्योहार पर क्यों नहीं करते विश, दिलजीत दोसांझ ने दिया करारा जवाब

यूजर ने पूछा- हिंदू त्योहार पर क्यों नहीं करते विश, दिलजीत दोसांझ ने दिया करारा जवाब

दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को प्रकाश उत्सव की सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थीं। इस पर एक यूजर ने उन्हें धर्म के नाम पर ट्रोल करने की कोशिश की।

diljit dosanjh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DILJITDOSANJH दिलजीत दोसांझ

एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। फैन्स को उनका क्यूट अंदजा बहुत पसंद आता है। मंगलवार को दिलजीत ने प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी थी। उनके कई फैन्स ने बधाइंया दी तो एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। 

एक यूजर ने लिखा- कभी हिंदु त्यौहार की भी बधाई दे दिया करो। यूजर ने दिलजीत को धर्म के नाम पर ट्रोल करने की कोशिश की। मगर उन्होंने अपने करारे जवाब से सभी का मुंह बंद कर दिया।

 दिलजीत ने कमेंट का जवाब देते हुए लिखा- शर्म ही कर ले.... लिखने से पहले। मन तो नहीं करता है तुझ जैसे को जवाब देने का। मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं। दिलजीत का यह ट्वीट वायरल हो रहा  है। फैन्स दिलजीत का सपोर्ट कर रहे हैं।

दिलजीत के एक फैन ने उनके जन्माष्टमी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- बिना देखे ऐसे लोग नकारात्मकता फैलाते हैं इंटरनेट पर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम उनसे दूसरे धर्मों के त्यौहारों पर विश करने को कह रहे हो लेकिन पहले खुद को देखो तुम दूसरे धर्मों की कितनी रिस्पेक्ट करते हो।

दिलजीत दोसांझ का हाल ही में नया एल्बम GOAT रिलीज हुआ है। इस एल्बम के गाने फैन्स को बहुत पसंद आ रहे हैं। गानों को राज रंजोध ने लिखे हैं और गुप्ज सेहरा ने कंपोज किया है।

Latest Bollywood News