A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ ने जाहिर की नई ख्वाहिश, बनना चाहते हैं इसका हिस्सा

दिलजीत दोसांझ ने जाहिर की नई ख्वाहिश, बनना चाहते हैं इसका हिस्सा

दिलजीत दोसांझ अपने बेहचतरीन अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में भी एक खास पहचान हासिल कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्हें ‘उड़ता पंजाब’ और ‘फिल्लौरी’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनत करते हुए देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी आवाज का जादू भी फैंस पर खूब...

Diljit Dosanjh- India TV Hindi
Diljit Dosanjh

मुंबई: पंजाबी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने बेहचतरीन अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में भी एक खास पहचान हासिल कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्हें ‘उड़ता पंजाब’ और ‘फिल्लौरी’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनत करते हुए देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी आवाज का जादू भी फैंस पर खूब चलाया है। दिलजीत को छोटे पर्दे पर भी देखा जा चुका है। इन दिनों वह ‘राइजिंग स्टार’ में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में दिलजीत ने अपनी एक और ख्वाहिश जाहिर कर दी है।

दरअसल वह एक दिन पाक कला पर आधारित रियल्टी कार्यक्रम में नजर आएं क्योंकि उन्हें खाना बनाना पसंद है। दिलजीत ने बताया, ‘‘मैं प्रयास करना चाहूंगा... कूकिंग रियल्टी एक कार्यक्रम हो सकता है। मैं खाना बनाता हूं, मैं कुछ नया बनाने का प्रयास कर रहा हूं। मैं कुछ ऐसा खाना भी बनाता हूं जो हमारी दादी मां बनाती थी।’’

अभिनेता शंकर महादेवन और मोनाली ठाकुर के साथ लाइव गायिकी रीयल्टी कार्यक्रम ‘सिंगिंग स्टार’ में बतौर जज नजर आ रहे हैं। अभिनेता-गायक, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर बनने वाली अपनी आने वाली फिल्म ‘सूरमा’, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘बूम बूम इन न्यूयार्क’ और निर्माता रमेश तौरानी की एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News