A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायरल वीडियो: EX लवर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लंदन में हाथ थामे आए नजर, क्या फिर से हो रहे हैं एक?

वायरल वीडियो: EX लवर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लंदन में हाथ थामे आए नजर, क्या फिर से हो रहे हैं एक?

वीडियो में सनी और डिंपल एक दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे हैं, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर बैठे हुए हैं।

SUNNY DEOL DIMPLE KAPADIA- India TV Hindi
SUNNY DEOL DIMPLE KAPADIA IN LONDON

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और अभिनेता सनी देओल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लंदन का है। पिछले हफ्ते ही सनी देओल छुट्टी पर लंदन गए थे, अब तस्वीरें देखकर लग रहा है कि डिंपल उनके साथ ही थीँ। लंदन में ये दोनों साथ स्पॉट किए गए। वहां मौजूद एक फैन ने अपनो मोबाइल पर दोनों का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया है।

वीडियो निशा पाल नाम की एक फैन ने 9 अगस्त को बनाया है। वीडियो में सनी और डिंपल एक दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे हैं, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर बैठे हुए हैं। ऐसा लग रहा है दोनों बस का वेट कर रहे हैं। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इनमें रणबीर और माहिरा सिगरेट पीते हुए दिखे थे। माहिरा ने वॉइट कलर का बैकलेस ड्रेस पहना था, माहिरा की पीठ पर लव बाइट जैसा निशान भी था।

90 के दशक में था सनी और डिंपल का जबरदस्त अफेयर-

SUNNY DEOL DIMPLE KAPADIA

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया 90 के दशक में एक दूसरे के काफी क्लोज थे। पहले प्यार अमृता सिंह के अलग होने के बाद सनी देओल की जिंदगी में डिंपल कपाड़िया आई थीं। उस वक्त डिंपल राजेश खन्ना से अलग हुई थीं, और सिंगल थे। सनी और डिंपल एक दूसरे के काफी करीब आ गए, और दोनों लिव इन में रहने लगे। उस वक्त सनी देओल भी शादीशुदा थे, मगर सनी और डिंपल का रिश्ता पति पत्नी जैसा ही था। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी।

आगे पढ़ें, सनी देओल को छोटे पापा कहती थीं डिंपल की बेटियां

Latest Bollywood News