Happy Birthday Dimple Kapadia: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज 60 साल की हो गईं। 8 जून 1957 को पैदा होने वाली डिंपल ने साल 1973 में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था उस वक्त वो महज 16 साल की थीं। डिंपल जब 13 साल की थीं तभी अभिनेता राज कपूर ने उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। डिंपल जब 16 साल की हुईं तो राज कपूर ने उन्हें बेटे ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘बॉबी’ में लॉन्च किया। अपनी पहली ही फिल्म में डिंपल ने लाल रंग की बिकनी पहनकर सबको चौंका दिया। पहली ही फिल्म के लिए डिंपल को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। यह फिल्म भी सुपर डुपर हिट हुई।
फिल्म बॉबी की शूटिंग के दौरान डिंपल और ऋषि कपूर एक-दूसरे के प्रेम में पड़ गए थे, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद डिंपल की मुलाकात सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई। डिंपल राजेश खन्ना की फैन थीं, दोनों में नजदीकिया बढ़ीं और साल 1973 में ही डिंपल ने अपने से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली।
बॉबी की शूटिंग के वक्त ही डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी की थी। फिल्म की शूटिंग की वजह से राजेश खन्ना और डिंपल ने अपना हनीमून 2 महीने के लिए टाल दिया था।
Happy Birthday Dimple Kapadia
बॉबी की शूटिंग के वक्त ही डिंपल कपाड़िया प्रेगनेंट भी हो गई थीं। ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि जिस वक्त बॉबी की शूटिंग चल रही थी उस वक्त ट्विंकल खन्ना पेट में थीं।
Happy Birthday Dimple Kapadia
हालांकि डिंपल और राजेश खन्ना की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 1982 में डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गईं।