1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 46 साल में पहली बार डिंपल कपाड़िया ने बनाया बेटी ट्विंकल के लिए खाना, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

46 साल में पहली बार डिंपल कपाड़िया ने बनाया बेटी ट्विंकल के लिए खाना, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर शेयर करके बताया कि मां डिंपल को 46 साल, महामारी और एक्सटेंडेड लॉकडाउन लग गया मेरे लिए खाना बनाने में।

<p>46 साल में पहली बार...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 46 साल में पहली बार डिंपल कपाड़िया ने बनाया बेटी ट्विंकल के लिए खाना

ट्विंकल खन्ना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने उनके लिए पहली बार खाना बनाया। ट्विंकल ने फ्राइड राइस की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया को  46 साल, महामारी और एक्सटेंडेड लॉकडाउन लग गया मेरे लिए खाना बनाने में। ट्विंकल ने कैप्शन में कबूल किया कि वह अब जानती है कि 'मां के हाथ का गाना' का असली मतलब क्या है। 

ट्विंकल ने लिखा है- सिर्फ 46 साल, एक महामारी और एक्सटेंडेड लॉकडाउन लगा मेरी माँ को मेरे लिए पहली बार खाना बनाने में- फ्राइड राइस। अब मैं भी जानती हूं कि जब लोग कहते हैं कि 'मां के हाथ का खाना' क्या होता है?

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने टिप्पणी की, " किसी भी चीज़ के लिए बहुत देर नहीं है।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “हाहाहा! आशा है कि वह आपके लिए कुछ और व्यंजन बनाएंगी आनंद लें! मुझे अपनी मां के हाथ का खाना याद आता है!! ”

लॉकडाउन के दौरान, ट्विंकल खन्ना अपने अभिनेता पति अक्षय कुमार और बच्चों के साथ खाना पकाने और पढ़ने जैसी एक्टिविटी में शामिल रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके वो अपने फैन्स से टच में भी रहती हैं।

Latest Bollywood News

Related Video