A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शोएब से निकाह के लिए दीपिका ने उठाया था ये बड़ा कदम, सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद तोड़ी चुप्पी

शोएब से निकाह के लिए दीपिका ने उठाया था ये बड़ा कदम, सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद तोड़ी चुप्पी

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब रियल लाइफ में भी एक दूजे के हो चुके हैं। इन दोनों ने 22 फरवरी को ही निकाह कबूल किया है। भोपाल में दोनों की शादी और सारी रस्मों का आयोजन किया गया था। लेकिन शोएब से शादी करने के लिए दीपिका को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा...

Dipika Shoaib- India TV Hindi
Dipika Shoaib

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में अपनी दमदार जोड़ी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब रियल लाइफ में भी एक दूजे के हो चुके हैं। इन दोनों ने 22 फरवरी को ही निकाह कबूल किया है। भोपाल में दोनों की शादी और सारी रस्मों का आयोजन किया गया था। लेकिन शोएब से शादी करने के लिए दीपिका को अपनी जिंदगी का एक बड़ा फैसला लेना पड़ा था। दरअसल उन्हें शोएब से निकाह के लिए इस्लाम कबूल करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने नाम दीपिका से बदलकर 'फौजा' हो चुका है। लेकिन बाद दें कि इस धर्म परिवर्तन के कारण दीपिका को सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। उनका कहना है कि यह उनका निजी मामला है और उन्हें परिवार की मंजूरी के बाद यह धर्म बदलने का फैसला लिया। एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत में दीपिका ने कहा, "ये सच है। लेकिन मैंने ऐसा क्यों किया इसके बारे में मुझे किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। यह मेरा निजी मामला है और मुझे नहीं लगता कि इस बारे में मुझे मीडिया से खुलकर बात करनी चाहिए।"

दीपिका ने आगे कहा, "मैं इस सच को झुठला नहीं सकती। मैं बहुत खुश हूं। इस फैसले में मेरा परिवार मेरे साथ था और मैंने किसी को चोट पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं किया है।" गौरतलब है कि दीपिका की पहली शादी रौनक सैमसन के साथ हो चुकी है। लेकिन शादी के दो साल बाद 2015 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।

Latest Bollywood News