1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दृश्यम' फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक, जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं जंग

'दृश्यम' फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक, जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं जंग

कामत को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' शामिल हैं।

Nishikant kamat- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @IFFAHMEDNAGAR निशिकांत कामत की हालत गंभीर

'दृश्यम' फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड निर्देशक मिलाप जावेरी और एक्टर रितेश देशमुख ने इसका खंडन किया है। उन्होंने बताया कि निशिकांत अभी जिंदा हैं, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर है और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी ट्विटर पर पुष्टि की है कि निशिकांत कामत वेंटिलेटर पर हैं। वो जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। आइये उनके लिए दुआ करते हैं। 

अस्पताल का बयान भी सामने आ गया है-

Image Source : HOSPITAL'S STATEMENT निशिकांत कामत

50 साल के निशिकांत की हेल्थ को लेकर हाल ही में अस्पताल का बयान जारी हुआ था, जिसमें बताया कि 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों का पता चला है। 

कामत को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' शामिल हैं।

Latest Bollywood News