A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

malang box office collection day 4- India TV Hindi
मलंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की थ्रिलर फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने दिन अच्छी कमाई की है। अब तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक रहा है। मलंग का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर मलंग के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म ने पहले दिन 6.71 करोड़, दूसरे दिन 8.89 करोड़, तीसरे दिन 9.76 करोड़ और चौथे दिन 4.04 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.40 करोड़ हो गया है।

आपको बता दें मलंग में दिशा और आदित्य के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। मलंग को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है।

मलंग के बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रीट डांसर और पंगा के रिलीज का भी पड़ा है। यह दोनों फिल्म मलंग से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थीं। फिर भी फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।

Latest Bollywood News

Related Video