A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: दिशा और आदित्य की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: दिशा और आदित्य की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पांचवे दिन इतने करोड़ कमाए हैं।

malang box office collection day 5- India TV Hindi
मलंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 7 फरवरी को रिलीज हुई मलंग ने बॉक्स ऑफिस पर स्पीड बनाई हुई है। फिल्म ने चौथे दिन 4.04 करोड़ का बिजनेस किया था और अब पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। मलंग ने पांचवे दिन लगभग 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद टोटल लगभग 33 करोड़ हो जाएगा।

रोमांस थ्रिलर फिल्म मलंग में दिशा और पाटनी के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म में आदित्य का एक्शन लोगों को काफी पसंद आया है।

'मलंग' को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी ने प्रोड्यूस किया है। 

Latest Bollywood News

Related Video