1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ मनाया जन्मदिन, खास है बर्थडे केक

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ मनाया जन्मदिन, खास है बर्थडे केक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 28वां जन्मजदिन मना रही हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ जन्मदिन मनाया साथ ही उनका केक बहुत खास था।

disha patani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANI दिशा पाटनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दिशा ने टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा और उनकी मां आयशा के साथ जन्मदिन मनाया है। साथ ही खास केक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दिशा के बर्थडे केक पर कार्टून केरेक्टर Naruto की फोटो लगी हुई है। साथ ही उन्होंने अपनी बीएफएफ के साथ बूमरैंग शेयर किया है।

Image Source : INSTAGRAM/kishushroffकृष्णा श्रॉफ इंस्टाग्राम स्टोरी

Image Source : INSTAGRAM/ dishapataniदिशा पाटनी इंस्टाग्राम स्टोरी

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।टाइगर श्रॉफ ने दिशा को बर्थडे विश करते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- तीन वेफेल्स और तीन पैनकेक खाने के बाद... हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। 

टाइगर श्रॉफ की मां आएशा ने दिशा संग फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पीयेस्ट बर्थडे दिशू...।'

Latest Bollywood News

Related Video