1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी ने किया ऐसा शानदार स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और कर डाला ये कमेंट

दिशा पटानी ने किया ऐसा शानदार स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और कर डाला ये कमेंट

दिशा पटानी ने बैकफ्लिप, कार्टव्हील, फिलप्स और स्विगिंग स्टंट करते हुए एक वीडियो साझा किया।

disha patani gymnastics video tiger shroff comment - India TV Hindi
Image Source : INSTA: DISHAPATANI/TIGERJACKIESHROFF दिशा पटानी के वीडियो पर टाइगर श्रॉफ का कमेंट वायरल हो रहा है

अभिनेत्री और फिटनेस पर खास ध्यान देने वाली दिशा पटानी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शानदार स्टंट कर रही हैं। उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ इस स्टंट को देख खासा प्रभावित हैं। दिशा ने बैकफ्लिप, कार्टव्हील, फिलप्स और स्विगिंग स्टंट करते हुए एक वीडियो साझा किया।

दिशा के स्टंट देख टाइगर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, "वाह! काश मैं ऐसा कर पाता।"

दिशा पटानी बेस्ट फ्रेंड की शादी में नजर आईं स्टनिंग, टाइगर श्रॉफ ने कर डाला ये कमेंट

Image Source : instagram दिशा पटानी के पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ का कमेंट 

दिशा और टाइगर अपने खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र से वीडियो अपलोड करते रहते हैं।

अभिनेत्री को वर्तमान में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'राधे' की रिलीज का इंतजार है। सलमान और दिशा ने इससे पहले फिल्म 'भारत' में साथ काम किया है।

फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं और इसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।

Latest Bollywood News