1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने एक हाथ से कार्टव्हील करते हुए वीडियो किया शेयर, यूजर्स ने कहा- जहरीला

दिशा पाटनी ने एक हाथ से कार्टव्हील करते हुए वीडियो किया शेयर, यूजर्स ने कहा- जहरीला

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर एक हाथ से कार्टव्हील करते हुए वीडियो शेयर की है। यह वीडियो 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Disha Patani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Disha Patani

दिशा पाटनी(Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने डांस और फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह खुद को फिट रहने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक हाथ से कार्टव्हील करते हुए वीडियो शेयर की है।

दिशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लंबे समय के बाद अपने ट्रेनर के साथ ट्रेनिंग कर रही हूं।

दिशा का यह वीडियो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। दिशा के इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही कुछ लोग कह रहे हैं ऐपको एथलेटिक जिम्नास्टिक शुरू करना चाहिए।

कुछ दिन पहले दिशा ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया था। दिशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अपनी प्यारी डिंपल के साथ चिल कर रही हूं। दिशा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गई है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। भारत में भी दिशा ने स्लो मोशन गाने पर अपने कदम थिरकाए थे। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'मंलग' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में दिशा पाटनी के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को मोहित सुरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 27 साल पूरे होने पर फैन्स का इस अंदाज में किया शुक्रिया

'सुपर 30' से सामने आया नया पोस्टर, ऋतिक रोशन ने दो नए छात्रों से मिलवाया

Latest Bollywood News