1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस ब्रांड के लिए दिशा पटानी उतरी रैंप पर

इस ब्रांड के लिए दिशा पटानी उतरी रैंप पर

अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) स्प्रिंग-समर 2017 में बुधवार को नए ब्रांड लव जेनरेशन के लिए डेनिम कपड़ों में रैंप वॉक किया।

disha patani- India TV Hindi
disha patani

नई दिल्ली: हाल में ही अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म एम-एस धोनी... फिल्म में नजर आई। जिसमें इनका किरदार बहुत ही छोटा था, लेकिन दर्शकों की वाहवाही लूट रही है। लेकिन अब वह एक फैशन शो में रैंप वॉक किया। इस फैशन शो में वह बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक दिख रही थी।

अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) स्प्रिंग-समर 2017 में बुधवार को नए ब्रांड लव जेनरेशन के लिए डेनिम कपड़ों में रैंप वॉक किया। डॉली सिधवानी, भावना पांडे और नंदिता महतानी इस ब्रांड की सह-मालकिन हैं। डेनिम स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनी हुई दिशा ने घूमते हुए अपने मजाकिया अंदाज में चलकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

दिशा ने बताया, "लव जेनरेशन एक युवा, नया, और जीवंत ब्रांड है और विभिन्न स्तरों से मेरे व्यक्तित्व से जुड़ा हुआ है। मैंने जैसे ही कपड़ों को देखा मैं उनकी दीवानी हो गई। मैं लव जेनरेशन के लिए रैंप वॉक करके बेहद खुश हूं।"

सिधवानी ने कहा कि संग्रह प्रिंट्स, आकर्षक रंगों और गर्मी के अनुकूल है, जो खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

लव जेनरेशन के संग्रह में विभिन्न रूपांकनों वाले टॉप्स, ऑफ शोल्डर, कोल्ड कट शोल्डर, डेनिम और जॉर्जेट टॉप्स आदि शामिल हैं।

बुधवार को शुरू हुए पांच दिवसीय फैशन उत्सव के 28 वें संस्करण का आयोजन ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में किया गया है।

Latest Bollywood News