A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में घायल चील को लेकर अस्पताल पहुंंची दिशा पटानी, फैंस ने की जमकर तारीफ

लॉकडाउन में घायल चील को लेकर अस्पताल पहुंंची दिशा पटानी, फैंस ने की जमकर तारीफ

दिशा पटानी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

disha patani - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM दिशा पटानी ने बचाई चील की जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिटनेस और जानवरों के प्रति लगाव की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक घायल चील की जान बचाई है। जिस क्लीनिक में वो इलाज कराने के लिए पक्षी को लेकर गई थीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

मुंबई के RAWW ने दिशा की भी फोटो शेयर की है, जिसमें वो चोटिल चील को तौलिए में पकड़े नज़र आ रही हैं। एहतियात के तौर पर वो खुद का मास्क ले जाना भी नहीं भूली हैं। एक्ट्रेस के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है। क्लीनिक स्टाफ ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'दिशा ने चील की जान बचाई, उसे खाना खिलाया और इलाज के लिए क्लीनिक लेकर आईं। इस पक्षी के पैर में दो फ्रैक्चर हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ठीक होकर एक बार फिर से उड़ सकेगा।'

बता दें कि दिशा को जानवरों से बहुत लगाव है। उन्होंने खुद चार पालतू जानवरों को पाला हुआ है, जिसकी वो फोटोज शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी सलमान खान के साथ 'राधे' फिल्म में नज़र आएंगी। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है।

कोरोना वायरस संबंधी लेटेस्ट अपडेट के लिए करें यहां क्लिक

Latest Bollywood News