A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी की फोटो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने किया ये कमेंट

दिशा पाटनी की फोटो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने किया ये कमेंट

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो दिशा अपनी अगली फिल्म 'राधे' में सुपरस्टार सलमान खान संग नजर आएंगी। 

disha patani tiger shroff sister - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM टाइगर श्रॉफ की बहन को दिशा पाटनी ने कहा- फ्लॉलेस

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा को बहुत अच्छी लगी। उन्होंने स्किन की तारीफ की तो दिशा ने उन्हें फ्लॉलेस कहा है। दिशा की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

दिशा ने ब्लैक टी-शर्ट में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर उनकी अच्छी दोस्त कृष्णा ने कमेंट किया, "तुम्हारी स्किन बहुत अच्छी है।"

Image Source : Instagramदिशा पाटनी की फोटो पर कृष्णा श्रॉफ ने किया कमेंट

इस पर दिशा ने कहा, "देखो, यह कौन कह रहा है, तुम फ्लॉलेस हो।"

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो दिशा अपनी अगली फिल्म 'राधे' में सुपरस्टार सलमान खान संग नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News