A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी चैन के जन्मदिन पर दिशा पाटनी ने दी शुभकामनाएं

जैकी चैन के जन्मदिन पर दिशा पाटनी ने दी शुभकामनाएं

 दिशा ने चैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने 2017 की फिल्म 'कुंग फू योगा' में अभिनय किया था।

दिशा पाटनी disha patani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- DISHA PATANI जैकी चैन के जन्मदिन पर दिशा पाटनी ने दी शुभकामनाएं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने मार्शल आर्ट के दिग्गज जैकी चैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जैकी बुधवार को 67 वर्ष के हो गए। दिशा ने चैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने 2017 की फिल्म 'कुंग फू योगा' में अभिनय किया था।

दिशा ने तस्वीर के साथ लिखा, "लिविंग लिजेंड और मेरे संपर्क में आए अब तक के सबसे शानदार इंसान जैकी चैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं और एक बार फिर से प्यार टग्गू।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी हुईं कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

'कुंग फू योगा' एक पुरातत्व प्रोफेसर जैक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के खोए हुए खजाने की खोज के लिए एक भारतीय प्रोफेसर के साथ मिलकर काम करता है। काम के मोर्चे की बात करें तो, दिशा ने जॉन अब्राहम के साथ 'एक विलेन रिटर्न्‍स' की शूटिंग शुरू कर दी है।

अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश कोहली का निधन, लंबे समय से थे बीमार

इनपुट -आईएएनएस

Latest Bollywood News