बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ ने भले ही एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को कबूल नहीं किया हो, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में डिनर डेट पर जाते या शहर में घूमते हुए देखा जाता है। टाइगर श्रॉफ के आज 31 वें जन्मदिन पर, दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता के हाल ही में रिलीज किए गए म्यूजिक वीडियो का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने टाइगर को 'कैसानोवा' भी कहा।
दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर श्रॉफ की एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेता बन्नी फिल्टर में नजर आ रहे हैं। वह काले रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। दिशा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हैपिएस्ट बर्थडे 'कैसानोवा', एक बन्नी की तरह हर रोज शाइन करते रहो।"
देखें दिशा का पोस्ट
इस पोस्ट के अलावा दिशा ने अभिनेता की मालदीव ट्रिप पर क्लिक की गई एक शर्टलेस पिक्टर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में टाइगर श्रॉफ को टैग किया है साथी स्टोरी के बैकग्राउंड में टाइगर श्रॉफ के म्यूजिक वीडियो कैसानोवा का म्यूजिक भी बज रहा है।
Image Source : Instagram/@dishapatanitiger shroff
अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शानदार सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ ने इस साल जनवरी में एक और म्यूजिक वीडियो 'कैसानोवा' रिलीज किया। कैसानोवा में, टाइगर, माइकल जैक्सन से बेहद प्रेरित दिखाई दिए। यह म्यूजिक वीडियो पुनीत मल्होत्रा की तरफ से डायरेक्ट किया गया था। टाइगर मॉडल आकांक्षा शर्मा रोमांस रोमांस करते भी नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर अब कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे। यह फिल्म महामारी के बाद के समय में लाने का निर्णय हुआ है। यह इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म होगी। इसके अलावा अभिनेता अपनी 2014 में आई पहली फिल्म 'हीरोपंती' के दूसरे पार्ट में भी दिखाई देंगे। दूसरे पार्ट का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया जा रहा है। इसमें उनकी को-स्टार तारा सुतारिया हैं, जिन्होंने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से टाइगर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Latest Bollywood News