1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए! दिव्यांका का हॉट अवतार

देखिए! दिव्यांका का हॉट अवतार

अपने इंडियन लुक की वजह से जानी जाने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इस बार वेस्टर्न लुक में नजर आई हैं। सीरियल ‘ये है मुहब्बते’ में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका अपनी को-स्टार अनीता...

divyanka anita- India TV Hindi
divyanka anita

मुंबई: अपने इंडियन लुक की वजह से जानी जाने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इस बार वेस्टर्न लुक में नजर आई हैं। सीरियल ‘ये है मुहब्बते’ में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका अपनी को-स्टार अनीता हसनंदानी के घर एक पार्टी में पहुंची थी। पार्टी में दिव्यांका कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

पार्टी में सीरियल 'ये है मुहब्बतें' और टीवी की दुनिया के कई कलाकार पहुंचे थे। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने इस वेस्टर्न अंदाज में अलग ही दिख रही थीं।

आपको बता दें सीरियल ‘ये है मुहब्बतें’ में शगुन का किरदार निभाने वाली टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी एक एंटरप्रेन्यूर बन गई हैं। अनीता ने अपनी वेबसाइट TheBagTalk.com लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर आप अपने मनचाहे डिजाइन के बैग ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

अनीता हसनंदानी की दोस्त और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी पार्टी में पहुंची थी।

Latest Bollywood News