मुंबई: एक वक्त था जब स्टार प्लस का सीरयल ‘दीया और बाती हम’ टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता था। पढ़ी लिखी संध्या बींदड़ी और अनपढ़ सूरज राठी की प्रेम कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।कहानी संध्या नाम की एक ऐसी महिला की थी जो घर में आदर्श बहू तो बाहर कड़क पुलिस अफसर थी। उसे वर्दी में देखकर महिलाओं को आत्मविश्वास और कुछ कर दिखाने की प्रेरणा मिलती थी।अंत में आईपीएस संध्या देश के लिए कुर्बान हो गई और स्टार प्लस का यह सीरियल यहीं खत्म हो गया। लेकिन इसकी अपार सफलता और फैंस की गुजारिश पर यह शो दोबारा लाने की घोषणा हुई।तभी से दर्शक सीरियल के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। क्योंकि कल से दीया और बाती हम का दूसरा भाग ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ के नाम से स्टार प्लस पर दस्तक देगा। इस सीजन में सूरज और संध्या के बच्चों कनक, वेद और वंश की कहानी दिखाई जाएगी। शो का मुख्य फोकस भाबो और कनक के रिश्ते होगा।'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' को मिलाकर स्टार प्लस पर कल से 4 नए शो आपको दिखाई देंगे। ये चारों शो आपको दोपहर की स्लॉट में दिखाई देंगे।ये भी पढ़ें:कल से स्टार प्लस पर शुरू हो रहे हैं 4 नए शोआगे की स्लाइड में देखिए स्टार प्लस दोपहर का पूरा टाइम टेबलऔर दोपहर 2 बजे आएगा ‘ढाई किलो प्रेम’