1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस मत करिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राज़ी' का ट्रेलर, सीधी-साधी लड़की कर रही है जासूसी

मिस मत करिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राज़ी' का ट्रेलर, सीधी-साधी लड़की कर रही है जासूसी

आलिया फिल्म में एक कश्मीरी लड़की के रोल में है, जो देखने में बेहद सीधी-साधी है, लेकिन असल में बहुत शातिर है। फिल्म में उसे जासूस बनाकर पाकिस्तानी सेना के अधिकारी (विक्की कौशल) से शादी करा दी जाती है। पाकिस्तानी बहू बनकर वो वहां जाती है लेकिन वो भारत की जासूस रहती है।

<p>राज़ी ट्रेलर: आलिया...- India TV Hindi
राज़ी ट्रेलर: आलिया भट्ट की शानदार अदायगी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने शानदार अभिनय से हमेशा लोगों को चौंकाती रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसी फिल्म चुनी है जिसके लिए उन्हें लंबे वक्त तक याद किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘राज़ी’(Raazi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 22 सेकंड के इस ट्रेलर में आलिया का शानदार लुक अभिनय की झलक नजर आ रही है।

आलिया फिल्म में एक कश्मीरी लड़की के रोल में है, जो देखने में बेहद सीधी-साधी है, लेकिन असल में बहुत शातिर है। फिल्म में उसे जासूस बनाकर पाकिस्तानी सेना के अधिकारी (विक्की कौशल) से शादी करा दी जाती है। पाकिस्तानी बहू बनकर वो वहां जाती है लेकिन वो भारत की जासूस रहती है।

हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित 'राजी' कश्मीरी लड़की की एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। जो साल 1971 में भारत-पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती है। फिल्म के ट्रेलर में जहां आलिया खूबसूरत लगी हैं और अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ती दिख रही हैं वहीं विक्की कौशल भी अपने रोल में शानदार दिख रहे हैं।

यहां देखिए ट्रेलर-

धर्मा प्रोडक्शंस और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'राजी' की शूटिंग कश्मीर, पंजाब और मुंबई में हुई है। फिल्म का निर्देशक 'फिलहाल' और 'तलवार' जैसी फिल्में डायरेक्टर कर चुकी निर्देशिका मेघना गुलजार ने किया है। मेघना जाने-माने लेखक गुलजार और एक्ट्रेस राखी की बेटी हैं। 'राजी'  11 मई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News