1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डॉक्टर ने PPE किट पहनकर नोरा फतेही के गाने पर किया डांस, कहा- 'हाय गर्मी'

डॉक्टर ने PPE किट पहनकर नोरा फतेही के गाने पर किया डांस, कहा- 'हाय गर्मी'

डॉक्टर का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

डॉक्टर का डांस वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @DR.RICHA.NEGI डॉक्टर का डांस वीडियो हुआ वायरल

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ कई क्षेत्र के लोग अपनी परवाह ना करते हुए लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस मुश्किल घड़ी में हर कोई परेशान है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी परेशानियां भूल जाएंगे और चेहरे पर प्यार मुस्कान भी खिल जाएगी। 

डॉक्टर्स अस्पतालों में घंटों तक पीपीई किट पहनकर मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस संकट की स्थिति में भी उन्होंने हार नहीं मानी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सही संदेश दे रहा है।

इस वीडियो में एक डॉक्टर पीपीई किट में नोरा फतेही के गाने 'गर्मी' पर डांस करती दिखाई दे रही है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'हम इस मुश्किल घड़ी में और इतनी गर्मी में भी मरीजों की सेवा करते हुए कभी निगेटिविटी नहीं आने देते। क्या शानदार आउटफिट है।' 

जैसा कि सभी जानते हैं कि पीपीई किट को घंटों तक पहने रखना बहुत मुश्किल है। इसमें ना सिर्फ गर्मी लगती है, बल्कि चेहरे पर मास्क पहनने के कारण रैशेज भी पड़ जाते हैं। इसके बावजूद डॉक्टर्स में देश की सेवा करने का जज्बा कम नहीं हुआ है। 

Latest Bollywood News