1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुलकर सलमान का ईद सरप्राइज, 'कुरुप' का पोस्टर रिलीज

दुलकर सलमान का ईद सरप्राइज, 'कुरुप' का पोस्टर रिलीज

 निर्देशक श्रीनाथ राजेंद्रन की फिल्म 'कुरुप' को ईद पर सिनेमाघरों में लगना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

<p>दुलकर सलमान का ईद...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DULQUER SALMAAN दुलकर सलमान का ईद सरप्राइज, 'कुरुप' का पोस्टर रिलीज

कोच्चि: अभिनेता दुलकर सलमान ने रविवार को अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर अपने प्रशंसकों को 'एक छोटा ईद सरप्राइज' दिया। निर्देशक श्रीनाथ राजेंद्रन की फिल्म को ईद पर सिनेमाघरों में लगना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

दुलकर ने पोस्टर कैप्शन देते हुए लिखा, "यह आपके लिए छोटा ईद सरप्राइज है, 'कुरुप' का नया पोस्टर, यह फिल्म आज रिलीज होने वाली थी, लेकिन हमें सिर्फ पोस्टर से काम चलाना होगा।"

दुलकर अपने प्रशंसकों के साथ अपने काम और निजी जीवन की जानकारियां साझा करने को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। पिछले महीने इंस्टाग्राम पर उनके पचास लाख फॉलोवर पूरे हुए हैं।

Latest Bollywood News