1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के शो पर वेस्टइंडीज़ के स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने किया बड़ा खुलासा

कपिल शर्मा के शो पर वेस्टइंडीज़ के स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और गायक ड्वेन ब्रावो ने बॉलीवुड फिल्मों और सितारों के बारे में एक बड़ा खुलाासा किया है।

dwayne- India TV Hindi
dwayne

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के अभिनय का जादू तो हम देशभर में उनकी हर फिल्म की रिलीज पर देखते ही हैं। लेकिन ये दोनों आज उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जब इनके न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में फैन्स हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और गायक ड्वेन ब्रावो ने भी खुलासा किया है कि वह खुद को बॉलीवुड के दिवाना हैं। खासकर उन्होंने सलमान और शाहरुख की तारीफें कीं।

इसे भी पढ़े:- सलमान अब नहीं रहेंगे सिंगल, इस दिन करेंगे लूलिया से शादी

उन्होंने कहा कि उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' बेहद पसंद है। डीजे ब्रावो के नाम से मशहूर ब्रावो हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इसी की शूटिंग के दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया। वह अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'द कपिल शर्मा शो' पर अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

सेट से एक सूत्र ने बताया, "डीजे ब्रावो ने शो पर बॉलीवुड के लिए अपना प्यार कबूल किया। हैरानी की बात यह है कि वह बॉलीवुड के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। 'माई नेम इज खान' उनकी बेहद पसंदीदा फिल्म है। वह शाहरुख खान और सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। वहीं जब अभिनेत्रियों की बात की जाती है तो उन्हें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे सितारे पसंद हैं।"

इसके अलावा, डीजे ब्रावो ने शो पर खूब मस्ती की, वह बॉलीवुड के 'अखियों से गोली मारे', 'लुंगी डांस', 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' और 'ताकी ओ ताकी' जैसे गीतों पर थिरकते हुए नजर आए।

Latest Bollywood News