A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Eid-ul-Adha 2021: ईद-उल-अजहा के मौके पर इन सेलेब्स ने फैंस को दी मुबारकबाद

Eid-ul-Adha 2021: ईद-उल-अजहा के मौके पर इन सेलेब्स ने फैंस को दी मुबारकबाद

आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सेलेब्स फैंस को मुबारकबाद भेज रहे हैं।

Eid-ul-Adha 2021- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/HEMA MALINI Eid-ul-Adha 2021: ईद-उल-अजहा के मैके पर इन सेलेब्स ने दी फैंस को दी मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-अज़हा 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। इस्लाम मजहब में इस माह की बहुत अहमियत है। इस खास मौके पर बी-टाउन के सेलेब्स ने फैंस को बधाई संदेश भेजे हैं। सुबह की शुरुआत के साथ ही लोगों की तरफ से ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे मौके पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से लेकर राजपाल यादव, हुमा कुरैशी और तनीशा मुखर्जी जैसे सेलेब्स ने फैंस को इस खास मौके पर बधाई दी हैं।

देखें सेलेब्स के बधाई संदेश  

ईद-उल-अजहा क्यों होती है खास?

इसी महीने में हज यात्रा भी की जाती है।  ईद-उल-फित्र की तरह ईद-उल-अज़हा पर भी लोग सुबह जल्‍दी उठ कर नहा धोकर साफ कपड़े पहनते हैं और मस्जिदों में जाकर नमाज़ अदा करते हैं। साथ ही इस दौरान मुल्‍क और लोगों की सलामती की दुआ मांगते हैं। ईद के इस मुबारक मौके पर लोग गिले-शिकवे भुला कर एक-दूसरे के घर जाते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं।  वहीं इस ईद पर कुर्बानी देने की खास परंपरा है। 

Latest Bollywood News