1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीकू की स्क्रीनिंग से शुरू होगा जिफ फिल्म समारोह, प्रकाश झा का होगा सम्मान

पीकू की स्क्रीनिंग से शुरू होगा जिफ फिल्म समारोह, प्रकाश झा का होगा सम्मान

जयपुर: आठवें जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जिफ) का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्मकार, लेखक, निर्देशक प्रकाशा झा दो जनवरी को करेंगे। पांच दिनों के इस महोत्सव में 152 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी। भारत की पीकू और

Jaipur International Film Festival to start with screening...- India TV Hindi
Jaipur International Film Festival to start with screening of Peeku

जयपुर: आठवें जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जिफ) का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्मकार, लेखक, निर्देशक प्रकाशा झा दो जनवरी को करेंगे। पांच दिनों के इस महोत्सव में 152 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी।

भारत की पीकू और पाकिस्तान की मंटो से होगा उद्घाटन

जिफ के संस्थापक निदेशक हनुरोज ने आज संवाददाताओं को बताया कि समारोह में पीकू और पाकिस्तान की मंटो उद्घाटन फिल्में होगी। दुबई :यूएई: की इराकी आडिसी और राजस्थान की सांकल फिल्में समारोह के अंतिम भाग का हिस्सा होगी। इस समारोह में देश दुनिया की 2,176 फिल्मों में से 152 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रकाश झा को मिलेगा ऐक्सीलेंट अचीवमेंट अवार्ड

हनुरोज ने बताया कि प्रकाश झा को जिफ की ओर से ऐक्सीलेंट अचीवमेंट अवार्ड दिया जायेगा। हनुरोज ने बताया कि जिफ की इस वर्ष की थीम फिल्म लेखकों पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 30 फीचर फिल्में, 17 डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्में, 16 डाक्यूमेंट्री फिल्में, 15 एनिमेशन लघु फिल्में, 60 लघु फिक्शन फिल्में मुख्य आकर्षण रहेगी।

फिल्म महोत्सव में 152 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

2,176 आमंत्रित प्रविष्टियों में से जिफ के विशेषज्ञों ने 675 लघु एवं डाक्यूमेंट्रिज को चुना है और 152 फिल्मों को स्क्रीनिंग किया जायेगा। 30 देशों की 90 फिल्मों को जिफ में स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में बालीवुड और हालीवुड के मशहूर लोग हिस्सा लेंगे। जिफ में महिला विषयक फिल्मों का भी आकर्षण रहेगा।

Latest Bollywood News