‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की डायरेक्टर शैली चोपड़ा ने कहा- अनिल कपूर और सोनम कपूर का मेरी फिल्म के लिए हां कहना बड़ी बात
फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के साथ डायरेक्शन में कदम रखने जा रहीं शैली चोपड़ा ने कहा कि असल जिंदगी में अनिल कपूर और सोनम कपूर की केमेस्ट्री ने उनकी फिल्म के निर्माण के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
